सडक की मांग लेकर ग्रामीण हुए आंदोलित

Please Share

रुद्रप्रयाग : सडक की मांग को लेकर 26 जनवरी से अनशन पर बैठे ‘सेम-स्वीली-डुंग्री’ गांव की जनता का सब्र का बांध आज टूट गया। लोक निर्माण विभाग में तालाबंदी कर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए जनता ने अपने गुस्से का इजहार किया। ग्रामीणों ने मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी व क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन सौंपा और मांग पूरी ना होने पर उग्र आंदोलन का एलान किया।

गौरतलब है कि चार वर्ष पूर्व स्वीकृत सेम-स्वीली-डुंग्री व दरमोला-डुंग्री-स्वीली मोटर मार्ग आज तक भी बनकर तैयार नहीं हो पाये हैं। जिसके चलते ग्रामीणों को आज भी मीलों पैदल चलना पड रहा है। मोटरमार्ग निर्माण को लेकर जनता 26 जनवरी से आंदोलित है मगर  विभाग ग्रामीणों को महज आश्वासन ही दे रहा है। विभागीय कार्यप्रणाली से खिन्न ग्रामीणों ने सोमवार पहले तो लोक निर्माण विभाग में तालाबन्दी की और फिर जिला मुख्यालय पर प्रर्दशन कर जिलाधिकारी व विधायक को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि एक माह में विभागीय प्रक्रिया पूरी नहीं हुई  तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply