देह व्यापार के एक और गिरोह का हुआ खुलासा…

Please Share
देह व्यापार के एक और गिरोह का हुआ खुलासा… 2 Hindi News Bharat »

लगातार बढ़ते देह व्यापार की घटनाओं से पुलिस हरकत में आ गई है। जिससे अब पुलिस संदिग्ध जगहों में औचक छापा मारकर जिस्म फरोसी के कारोबार में लिप्त लोगों की धरपकड़ में जुट चुकी है।

इसी धरपकड़ के दौरान पुलिस ने जाखन क्षेत्र में  दून विहार के श्री निवास अपार्टमेंट एक फ्लैट में छापा मारकर दो अभियुक्तों के साथ चार युवतियों को धर दबोचा है।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त इससे पहले दिल्ली में देह व्यापार में संलिप्त थे। जो कुछ ही दिन पहले राजपुर क्षेत्र में किराए पर आए, और यहाँ देह व्यापार का कारोबार शुरू किया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि देह व्यापार के लिए महिलाओं को मोटी रकम देकर मसूरी, ऋषिकेश, सहस्त्रधारा पर्यटक स्थलों के होटल में भेजा जाता था।

पकड़े गए आरोपियों में आजमगढ़ निवासी अनंत त्रिपाठी, बिहार निवासी सुनैना देवी, दिल्ली निवासी मोहित त्यागी और दो महिलाएं दिल्ली और नेपाल की रहने वाली बताई जा रही है।

वहीं पुलिस ने इनसे 15 हजार नगदी के साथ 6 मोबाइल फोन बरामद किये हैं। देहरादून में बढते देह-व्यापर से यहाँ के युवओं पर निश्चित रूप से बुरा असर पड़ रहा है इसलिए देहरादून पुलिस को और भी अधिक मुस्तेद होने की जरूरत है।

Leave a Reply