बागेश्वर: कर्फ्यू के दौरान शराब की तस्करी कर रहे एक आरोपी को बागेश्वर पुलिस ने 20 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार

Please Share
दीपक जोशी की रिपोर्ट:
बागेश्वर: बागेश्वर पुलिस द्वारा अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 03-05-2021 को कोतवाली पुलिस टीम द्वारा नगर क्षेत्रान्तर्गत शान्ति/सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी के दौरान रोडवेज बस स्टेशन के पास बिलोना रोड पर बुलेरो वाहन सं0 UK-02TA- 1475 को चैक किये जाने पर आरोपी प्रदीप कुमार पुत्र रमेश प्रसाद, निवासी बिलौना, बागेश्वर के कब्जे 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसे आरोपी परिवहन कर ले जा रहा था।

बागेश्वर: कर्फ्यू के दौरान शराब की तस्करी कर रहे एक आरोपी को बागेश्वर पुलिस ने 20 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार 2 Hindi News Bharat »

इस पर पुलिस टीम द्वारा मौके से आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया तथा अवैध शराब का परिवहन करने एवं कोरोना के दृष्टिगत लागू कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर आरोपी उक्त के विरुद्ध कोतवाली बागेश्वर में मु0 FIR No- 34/2021 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम एवं 188 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
गठित पुलिस टीम में उ0नि0 प्रहलाद सिंह, रक्षी संतोष राठौर, आरक्षी सुनील बहुगुणा व आरक्षी भुवन बोरा शामिल थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like