राष्ट्र व्यापी आंदोलन को तैयार संयुक्त संघर्ष समिति!

Please Share

देहरादून। गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाने के लिए राज्य आंदोलनकारियों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते रोज राजधानी देहरादून में संयुक्त संघर्ष समिति ने धरना प्रदर्शन कर सरकार से गैरसैण को स्थाई राजधानी घोषित करने की मांग की थी। साथ ही समिति ने इस संबंध में 10 जनवरी को जनपद रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी में उग्र आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है।

संयुक्त संघर्ष समिति के सचिव जेबी पांडेय ने हैलो उत्तराखंड न्यूज़ से खास बातचीत में बताया कि गुजरे 7 दिसम्बर को विधानसभा शीतकालीन सत्र को भंग करने के लिए समिति ने षड्यंत्र रचा था, जिसमे वह कामयाब हुए। हालांकि पुलिस द्वारा आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर लिया था। पांडेय का कहना है कि गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाने के लिए अगर समिति को राष्ट्र व्यापी आंदोलन करना पड़ा तो वो भी करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि समिति गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाने के लिए राज्य आंदोलनकारियों का समर्थन करेगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply