भगवान शिव की बारात में खूब नाचे विदेशी

Please Share

उत्तरकाशी : महाशिवरात्रि पर्व पर काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए ब्रह्ममुहूर्त से ही भक्तों का तांता लगा रहा। जबकि दिन के समय भगवान शिव तथा माता पार्वती की बारात की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ विदेशी भी भोले के रंग में नजर आये।

बुधवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर काशी विश्वनाथ मंदिर के खूब सजाया गया था। सुबह चार बजे से ही भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी-लंबी लाइन मंदिर में लग गई थी। इस दौरान भक्तों ने भगवान शिव को गंगा जल के साथ बेलपत्र चढ़ाकर अपनी सुख-शांति का आशीर्वाद लिया। जबकि काशी विश्वनाथ मंदिर में शाम तक भी भगवान शिव के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव व माता पार्वती की बारात की भव्य शोभा यात्रा का भी आयोजन किया गया। बारात में भगवान शिव के गण राक्षसों के साथ अन्य कई लोग शामिल रहे। इस दौरान भगवान शिव की बारात काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर मुख्य बाजार से बस अड्डा होते हुए मंदिर परिसर तक निकाली गई। शिव बारात के दौरान सैकड़ों की संख्या में भगवान शिव के भक्त शामिल रहे। जो बारात में झूमते नाचते गाते भगवान शिव के जयकारे लगाते रहे। शिव बारात में स्थानीय महिलाएं भी शामिल थी जो कि अपने पारंपरिक गण वेश में सजी थी। इनके साथ विदेशी भी भोले के रंग में खूब रंगे दिखे। जिन्होंने माथे पर भगवान शिव की भस्म लगाकर स्थानीय महिलाओं के साथ रासौ-तांदी नृत्य किया। जबकि मुख्य बजार में भगवान शिव बारात की शोभा यात्रा पर शिव भक्तों ने फूलों की वर्षा की। इस दौरान भगवान शिव की शोभा यात्रा के साथ राम, लक्ष्मण तथा हनुमान की भी शोभा यात्रा निकाली गई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply