त्रिपुरा में बीजेपी की जीत का जश्न पहुंचा उत्तराखंड, खूब बजे ढोल-नगाड़े

Please Share

देहरादून : त्रिपुरा में बीजेपी ने लेफ्ट की 25 साल पुरानी सरकार को उखाड़ फेंका है। बीजेपी 2/3 बहुमत की ओर बढ़ रही है। इसी के साथ बीजेपी ने यह भ्रम भी तोड़ दिया कि बीजेपी केवल हिंदी भाषी राज्यों की पार्टी है। बीजेपी ने यह साबित कर दिया है कि वह पूरे भारत की पार्टी है।
त्रिपुरा में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद उत्तराखंड में भी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। राजधानी देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय में सुबह से ही कार्यकर्ता जुट गए। जीत को लेकर कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों संग कार्यालय में जुटे। वहीं सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी ट्वीट कर पीएम मोदी और अमित शाह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता भी कार्यालय पहुंचे और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने त्रिपुरा व नागालैण्ड के विधानसभा चुनावों में भारी विजय प्राप्त करने पर भारतीय जनता पार्टी व सहयोगी दलों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के विकास ऐजेंडे और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व की जीत है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रभावी ‘‘लुक ईस्ट’’ नीति को ‘‘एक्ट ईस्ट’’ में बदलकर पूर्वी भारत में विकास को एक नई दिशा व गति मिली है। प्रधानमंत्री मोदी व केन्द्र सरकार की विकास नीतियों को पूरे देश के साथ-साथ अब उत्तर-पूर्व की जनता ने भी प्रसन्नता से स्वीकारा है। सीएम रावत ने कहा कि केन्द्र सरकार की ‘‘सबका साथ सबका विकास’’ नीति के तहत हर वर्ग के लोगों के लिये चहुंमुखी विकास सुनिश्चित हुआ है। यह केन्द्र सरकार की नीतियों पर जनता के समर्थन की मुहर भी है।

वहीँ मसूरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल के नेतृत्व में भगत सिंह चौक, मसूरी पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के जोरदार नारे लगाए और मिष्टान वितरित कर एक दुसरे को जीत की बधाई दी। इस मौके पर मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा की यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और देश में हो रहे विकास कार्यों की जीत है। वहीं पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा की यह जीत आने वाले चुनाव के लिए संकेत हैं की सभी प्रदेश कांग्रेस मुक्त होने जा रहे हैं, और आने वाले नगर निकाय चुनाव में और 2019 के चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराने वाला है। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply