शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, मामले में आरोपी गिरफ्तार

Please Share

विकासनगर: थाना सहसपुर क्षेत्र के अंतर्गत डोभरी गांव में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उक्त मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में पीड़ित युवती ने थाना सहसपुर में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। युवती का आरोप है कि 2014 में एक विवाह समारोह में उसकी मुलाकात थाना सहसपुर के अंतर्गत ढकरानी निवासी राजपाल से हुई। इस दौरान दोनों से एक दूसरे को फोन नंबर दिए। इसके बाद से दोनों में बातें होने लगी और वे आपस में मिलने लगे। युवक पर आरोप लगा है कि इसी दौरान राजपाल ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए। युवती को हाल ही में राजपाल के कहीं दूसरी जगह शादी करने की बात  का पता चला। इसके बाद जब युवती ने उससे शादी की बात की तो वह मुकर गया। इसके साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवक ने पुलिस को बताया कि वह दूसरी जाति का है। इस कारण उसने शादी से मना किया। आरोपी उत्तरकाशी में मत्स्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। अभियुक्त को मंगलवार को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply