VIDEO : गैरसैंण में भाजपा विधायकों ने रोका कांग्रेस के विधायकों का रास्ता

Please Share

देहरादून: गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस विधायकों के बीच सदन के बाहर जमकर नोंकझोंक हुई। कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए विधानसभा की ओर बढ़े, लेकिन बीजेपी विधायकों ने उनको सदन के गेट के बाहर ही रोक दिया। इसको लेकर दोनों दलों के विधायकों के बीच खींचातान भी हुई।

 

VIDEO : गैरसैंण में भाजपा विधायकों ने रोका कांग्रेस के विधायकों का रास्ता 2 Hindi News Bharat »राजधानी का मुद्दा विधानसभा सत्र में अन्य मुद्दों पर भारी पड़ गया है। दरअसल, भाजपा-कांग्रेस दोनों ही गैरसैंण को राजधानी बनाने का दावा करते रहे, लेकिन अब तक किसी ने भी खुलकर गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की बात नहीं कही। बुधवार सुबह कांग्रेस विधायक पैदल मार्च करते हुए सत्र में शामिल होने के लिए पहुंचे। कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी करते हुए सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार गैरसैंण के नाम पर राज्य की जनता के साथ छलावा कर रही है। कांग्रेस विधायक आज दो अभी दो गैरसैंण राजधानी दो के नारे लगाए और गैरसैंण-गैरसैंण करते हुए विधानसभा गेट की ओर बढ़ गए।

कांग्रेस के विधायकों को भवन की ओर आते देख भाजपा विधायक गेट पर खड़े हो गए और उन्होंने कोंग्रेस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस विधायक नेता प्रतिपक्ष डाॅ. इंदिरा हृदयेश के नेतृत्व में जैसे ही कांग्रेस गेट पर पहुंचे तो दोनों ही दलों के विधायक आमने-सामने आ गए। एक दूसरे के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करने लगे। इस दौरान बीजेपी विधायकों ने कांग्रेस विधायकों को आगे बढ़ने से रोक दिया। हालांकि यह स्थिति ज्यादा देर नहीं रही।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply