देवभूमि डायलॉग प्रोग्राम को लेकर कांग्रेस ने कहा: पहले प्रदेश की संचार व्यवस्था को करें दुरुस्त

Please Share

पिथौरागढ़: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर कांग्रेस ने एक बार फिर से निशाना साधा है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने सीएम के देवभूमि डायलॉग प्रोग्राम को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि,  सीएम इस तरह के कार्यक्रम कर जनता को दिग्भ्रमित कर रहे है।

पिथौरागढ़ में मिडिया से मुखातिब होते हुए मथुरा दत्त जोशी ने प्रदेश की संचार व्यवस्था पर सीएम को घेरते हुआ कहा कि, प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अब भी संचार व्यवस्था चरमराई हुई है। ऐसे में चार धाम यात्रा मार्ग हो या कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग सभी जगह संचार की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है फिर सीएम  ऐसे कार्यक्रम कर जनता को छलने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि, सीएम को पहले केंद्र से बात करते हुए प्रदेश के विभिन्न इलाकों की संचार व्यवस्था को ठीक करना चाहिए। उसके बाद ही जनता के साथ इस तरह के कार्यक्रम करने चाहिए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like