निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, प्रत्याशी के चयन के लिए पर्यवेक्षक पहुंचे बागेश्वर

Please Share

बागेश्वर: आगामी निकाय चुनावों को देखते हुए बागेश्वर जिला कांग्रेस इकाई संगठन सक्रिय हो गया है। कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षकों के रूप में बागेश्वर पहुंचे पूर्व विधायक द्वाराहाट, मदन बिष्ट एवं जिला पंचायत अध्यक्ष  चम्पावत कार्यकर्ताओं ने दोनो पर्यवेक्षको का फ़ूल मालाओं से स्वागत किया। साथ ही नगर पालिका बागेश्वर और नगर पंचायत कपकोट के प्रत्याशियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल ने दर्जनों महिला कार्यकत्रियों संग विशाल रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया।

वहीँ दोनो पर्यवेक्षको ने सभी प्रत्याशियों की बातें सुनकर उनके आवेदन पत्र प्राप्त किये। उन्होंने कहा कि, सभी संभावित प्रत्याशियों के आवेदन पत्र देहरादून प्रदेश पार्टी मुख्यालय भेजे जायेंगे। हाईकमान से एक ही नाम चयन होगा, जिस किसी प्रत्याशी के नाम का चयन होगा, सभी कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी उनको जितवाने में जुटेंगे।  वहीँ चुनाव लेट-लतीफी पर उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, भाजपा सरकार के कारण प्रदेश में निकाय चुनाव लटके हुए हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like