अटल बिहारी वाजपेयी पंचतत्व में विलीन, दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य ने दी मुखाग्नि

Please Share

अटल बिहारी वाजपेयी पंचतत्व में विलीन, दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य ने दी मुखाग्नि 2 Hindi News Bharat »नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी पंचतत्व में विलीन हो गए। उनकी दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य ने उन्हें मुखाग्नि दी। गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद उनका देहांत हो गया था। वे 93 वर्ष के थे। उनकी अंतिम यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी उनके पार्थिव शरीर के साथ पैदल चल रहे थे।

आज अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए शुक्रवार सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में गणमान्य व्यक्ति उनके आवास पर पहुंचे थे। उसके बाद वाजपेयी जी के पार्थिव शरीर को उनके आवास से बीजेपी के दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर बने पार्टी के नए मुख्यालय पर लाया गया। यहां उनके पार्थिव शरीर को आम लोगों के दर्शन के लिए रखा गया था। यहां पक्ष विपक्ष के नेताओं के समेत हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि दी। उनके अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like