फ्लोरिडा में वीडियो गेम टूर्नामेंट के दौरान गोलीबारी, तीन की मौत, कई घायल

Please Share

फ्लोरिडा: फ्लोरिडा के जैक्सनविले एंटरटेनमेंट कॉम्प्लेक्स में वीडियो गेम गोलीबारी हुई। इस दौरान घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतकों में हमलावर भी शामिल है। वहीं हमले में 11 लोग जख्मी हो गए। दरअसल ये घटना ऑनलाइन वीडियो गेम टूर्नामेंट के दौरान हुई। जानकारी के  मुताबिक यहां हमलावर गेम में हार गया था जिससे नाराज होकर उसने गोली चला दी। हालांकि पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। जैक्सनविल लैंडिंग एरिया के पास स्थित एक रेस्तरां में कुछ संदिग्ध हमलावरों ने भीड़ पर ताबड़तोड़ गोलाबारी की है, जिसके कारण कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने जैक्सनविल की ओर आने वाले सभी रास्तों को सीज कर दिया है। जानकारी के अनुसार जैक्सनविल में हुई फायरिंग की घटनाओं में घायल लोगों को स्थानीय अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। पुलिस ने इलाके में फायरिंग की वारदात में शामिल एक हमलावर को मौके पर मार गिराया है, जबकि एक अन्य की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद पुलिस की टीम आम लोगों को बचाने और हमलावरों की तलाश करने के लिए बड़ा सर्च ऑपरेशन चला रही है। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि दूसरा संदिग्ध बंदूकधारी है या नहीं।

हादसे के बाद जैक्सनविल की लैंडिग एरिया की ओर जाने वाले सारे रास्ते सील कर दिए गए हैं, इसके अलावा लोगों के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। हमले के बाद पुलिस ने यहां सर्च ऑपरेशन चलाते हुए लोगों से पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है।  जानकारी के मुताबिक जिस स्थान पर गोलीबारी की गई है, वह एक भीड़ वाला इलाका माना जाता है और शनिवार को छुट्टी होने के कारण यहां कई लोग मौजूद थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like