देहरादून में घर पर ही चल रहा था देह व्यापार का धंधा, तीन गिरफ्तार

Please Share

देहरादून: थाना क्लेमेंट टाउन के अंतर्गत मुखबिर द्वारा सूचना दी गई की सेंट मैरी स्कूल के पीछे ओगलभट्टा चौक के पास एक घर में देह व्यापार का काम चल रहा है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन द्वारा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल के प्रभारी को देह व्यापार के संबंध में सूचित किया गया, जिसके उपरांन्त संयुक्त टीम ने मुखबिर की निशान देही पर सेंट मैरी स्कूल के पीछे ओगलभट्टे के पास घर में अचानक दबिश दी।

जहां घर की तलाशी की गई तो तलाशी में दो पुरुष व तीन महिलाएं आपत्तिजनक हालत में मिली। पुलिस कार्यवाही के दौरान मकान मालकिन भागने लगी, जिसे मौके पर महिला कर्मचारियों द्वारा पकड़ लिया गया। मौके पर महिला कांस्टेबल के अन्य कर्मचारियों की मदद से पकड़े गये व्यक्तियों व कमरे की तलाशी की गयी तो कमरे से काम शक्तिवर्धक दवाइयां व अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं कंडोम इत्यादि बरामद हुए। उक्त घर में मालकिन महिला द्वारा अपने घर में गरीब लड़कियों व महिलाओं को पैसे की लालच देकर देह व्यापार के गोरखधंधे को अंजाम दिया जा रहा था। पीड़ित महिलाओं द्वारा भी उक्त महिला के द्वारा अपने साथ पैसों का लालच देकर देह व्यापार का धंधा करवाया जाने की बात कबूली गई तथा बताया कि उक्त मालती नाम की महिला हमसे पैसे के लालच देकर अवैध धंधा करवाती है। मौके से दो पुरुषों एव एक मकान मालकिन मालती को अवैध देह व्यापार अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। उक्त महिला मालती के कब्जे से 03 पीडित महिलाओं को अवैध देह व्यापार के धंधे से रिहा करवा‌ कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। अन्य दो पुरुषों एवं मकान मालकिन मालती के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। तीनों अभियुक्तों न्यायालय में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार अभियुक्तों में हरभजन सिंह पुत्र स्वर्गीय संत सिंह निवासी 557 खुर्बुरा मोहल्ला थाना कोतवाली नगर देहरादून उम्र 43 वर्ष, सुनील मिश्रा पुत्र मार्कंडेय मिश्रा निवासी दो बटे पांच अंसारी मार्ग पलटन बाजार थाना कोतवाली नगर देहरादून उम्र 47 वर्ष, मालती पत्नी राम कुमार निवासी सेंट मैरी स्कूल के पीछे ओगलभट्टा चौक सोसाइटी एरिया क्लेमेंट टाउन देहरादून उम्र 34 वर्ष शामिल हैं।

वहीँ पूछताछ में मकान मालकिन मालती द्वारा बताया गया कि, मैं बहुत गरीब घर की हूं और गरीब मजलूम औरतों को पैसे का लालच देकर अपने घर में देह व्यापार का धंधा करवाती हूं। इस धंधे से मुझे अच्छी-खासी आमदनी हो जाती है। इस धंधे से धन अर्जित कर अपनी आजीविका चलाती हूं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like