कश्यप दल की कार्यकारिणी गठित

Please Share
-अरुण कश्यप
हरिद्वार: आज पूर्व निर्धारित एजेंडे के अनुसार कश्यप समाज धर्मशाला पर कश्यप दल की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमे सुनील कश्यप को संगठन का प्रवक्ता बनाया गया तथा देवराज कश्यप को महासचिव, अरविंद कश्यप को कोषाध्यक्ष, मंजु कश्यप को महिला दल के केंद्रीय अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर की कई ईकाईया भी बनाई गई जिसमे राहुल कश्यप को ग्राम अजीतपुर तथा अनुज कश्यप को जियापोता का ग्राम अध्यक्ष बनाया गया।
बैठक मे नवनियुक्त प्रवक्ता सुनील कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज ही नही कश्यप दल हर समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। महासचिव देवराज कश्यप ने कहा कि हमे विभिन्न प्रकार के समाजसेवी कार्यो के लिए भी आगे आना होगा कश्यप दल के व्दारा प्रत्येक वर्ष एक बडे रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। महिला दल की केंद्रीय अध्यक्ष मंजु कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज की एकजुटता ही समाज का उत्थान कर उसे उंचे मुकाम पर ले जा सकती हैं। कोषाध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा कि समाज की सेवा करने वाले लोगों का संगठन मे हमेशा स्वागत रहेगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष अरूण कश्यप उपाध्यक्ष दीपक कश्यप विधिक सलाहकार गौतम कश्यप ने नववियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यों को शुभकामनाएं दी। बैठक मे राजकुमार कश्यप, एमपी सिंह, रवि कश्यप, दीपक कश्यप, सहित कई कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। कश्यप समाज आश्रम के अध्यक्ष बुद्धसिंह कश्यप तथा महासचिव चरणसिंह ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like