जम्मू-कश्मीरः शोपियां में पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड से आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद

Please Share
जम्मू-कश्मीरः शोपियां जिले में रविवार सुबह पुलिस थाने पर हुए आतंकवादी हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया। फिलहाल पुलिस और सेना के जवान आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, आतंकवादियों के एक समूह ने शोपियां के एक थाने पर ग्रेनेड से हमला कर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें थाने के मुख्य द्वार पर तैनात संतरी कांस्टेबल साकिब मोहिउद्दीन घायल हो गया। हमले में घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान  उसकी मृत्यु हो गई।
वहीँ थाने के अंदर मौजूद सुरक्षा बल के जवान जब तक कोई जवाबी कार्रवाई करते, उससे पहले आतंकवादी साकिब का हथियार लेकर भाग गए। मिली जानकारी के मुताबिक, हमलावर आतंकवादियों को पकडऩे के लिए व्यापक तलाश अभियान शुरु किया गया है। फिलहाल अभी तक कोई कामयाबी नहीं हाथ लगी है।
गौरतलब है कि, इससे पहले गुरुवार को आंतकवाद के खिलाफ चार अलग-अलग अभियान में एक सैनिक शहीद हो गया था और हिज्‍बुल मुजाहिदीन तथा लश्कर-ए-तैयबा के तीन आंतकवादी मारे गए थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like