इस बार तिलवाडा नगर पंचायत को मिलेगा पहला अध्यक्ष, होंगी कई चुनौतियां

Please Share

रूद्रप्रयाग: चारधाम यात्रा का प्रमुख पड़ाव तिलवाड़ा को पहली बार महिला अध्यक्ष मिलने जा रही है। दरअसल, जनपद मुख्यालय से 9 किमी की दूरी पर स्थित तिलवाडा चारधाम यात्रा का भी प्रमुख पड़ाव है। मुख्य बाजार संकरा होने के कारण यहां पर नागरिक सुविधाएं ना के बराबर हैं। छतोली, मठियाण, गीड भुतेर व रामपुर ग्रामीण कस्बों के साथ ही यहां पर तिलवाड़ा शहरी कसबा है। पंचायत भवन के दो कमरों में नगर पंचायत का ऑफिस तैयार किया गया है। और अब निर्वाचित होने वाले अध्यक्ष के सामने ये बडी चुनौतियां रहेंगी। दो ग्राम पंचायतों को मिलाकर तिलवाडा को नगर पंचायत का दर्जा मिला था। संसाधन विहीन इस नगर पंचायत के अध्यक्ष पद का ताज कांटों भरा होने वाला है जहां निर्वाचित अध्यक्ष को पहले अध्यक्ष के तौर पर जाना जायेगा। वहीं नगर के विकास की रुपरेखा तय करना एक बड़ी चुनौती होगी।

वहीं स्थानीय लोगों का मानना है कि भले ही अध्यक्ष पद महिला आरक्षित हुआ है बावजूद इसके विकास कार्यों में कोई भी समस्याएं नहीं आयेंगी और सामुदायिक सहभागिता के आधार पर नगर का विकास किया जायेगा। पहली बार नगर पंचायत का दर्जा मिलते ही स्थानीय नेताओं के चेहरों पर खुशी की लहर साफ दिख रही थी कि उन्हें पहला अध्यक्ष बनने का मौका मिलेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like