‘आप’ प्रत्याशी मैडम रजनी रावत ने भरा नामांकन

Please Share

देहरादून: ‘आम आदमी पार्टी’ की मेयर प्रत्याशी मैडम रजनी रावत ने भी आज नामांकन भरा। इस दौरान भारी संख्या में उनके साथ सैकड़ों समर्थक रहे। मैडम रजनी रावत ढोल नगाड़ों के बीच यहाँ नामांकन के लिए पहुंची। रजनी रावत यहाँ नामांकन के लिए जैगुअर गाड़ी से पहुंची, जिसकी बाजार कीमत लगभग सवा करोड़ रूपये है।

बता दें इससे पहले भाजपा प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा ने नगर निगम पहुंचकर नामाकंन पत्र भरा। जबकि, कांग्रेस के प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल मंगलवार को पर्चा भरेंगे। निकाय चुनाव के नामांकन दाखिल करने को महज दो दिन बचे हैं। मंगलवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like