प्रदेशभर में निकायों में जीत कर आये जनप्रतिनिधियों ने ली शपथ

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड के 84 निकायों में जीत कर आये जनप्रतिनिधियों का पूरे प्रदेश में शपथ का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में नगर निगम देहरादून में भी गढ़वाल आयुक्त शैलेश बगोली ने नव निर्वाचित महापौर सुनील उनियाल गामा और सभी पार्षदों को पद एंव गोपनीयता की शपथ दिलाई।

वहीँ बागेश्वर के ऐतिहासिक नुमाईश मैदान में जनता के बीच शपथ ग्रहण के साथ पूरी औपचारिकता के बाद बागेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष सहित ग्यारह वार्डो के वार्ड मैंबरो ने भी पदभार ग्रहण किया। साथ ही कपकोट नगर पंचायत में उपजिलाधिकारी नरेंद्र भंडारी ने अध्यक्ष सहित सात वार्ड मैंबरो को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इसके आलावा रानीखेत में नव निर्मित नगर पालिका चिलियानौला में चुनी गयी निर्वाचित अध्यक्ष कल्पना देवी व 7 सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। सरकार द्वारा 44 लाख रूपये दिया जा रहा है। विधायक करन माहरा ने 2 ई-रिक्सा कूड़ा निस्तारण हेतु व 10 लाख रूपये अपनी विधायक निधि से देने की घोषणा की। पूर्व में इन्ही के द्वारा दी गई धन राशि से निर्मित शिक्षक भवन को सभी की रजामन्दी से नया कार्यालय बनने तक के लिये नगर पालिका को दिया जाना है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like