राजस्थान में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा,गहलोत के पास वित्त-गृह, पायलट को PWD

Please Share

नई दिल्ली: राजस्थान में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अशोक गहलोत मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों के विभागों का ऐलान कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दोनों अहम गृह और वित्त मंत्रालय अपने पास रखा है। मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने पास वित्त और गृह मंत्रालय समेत 9 मंत्रालय अपने पास रखा जबकि उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण विकास मंत्रालय और विज्ञान-तकनीकी समेत कुल 5 मंत्रालयों का जिम्मा सौंपा गया है।

कैबिनेट मंत्रियों में बीडी कल्ला को ऊर्जा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भू-जल, विभाग दिये है। शांति कुमार धारीवाल को स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग दिये है। परसादी लाल को उद्योग और राजकीय उपक्रम और मास्टर भंवरलाल मेघवाल को सामाजिक न्याय अधिकारिता, विभाग दिये गये है। लालचंद कटारिया को कृषि, पशुपालन, रघु शर्मा को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा तथा प्रमोद भाया को खान विभाग दिये है।

विश्वेंद्र सिंह को पर्यटन, तथा हरीश चौधरी को राजस्व, विभाग दिये गये है। रमेश चंद मीणा को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति ,उदयलाल आंजना को सहकारिता, इंदिरा गांधी नहर परियोजना एवं प्रताप सिंह, खाचरियावास को परिवहन विभाग दिये गये है और सालेह मोहम्मद को अल्पसंख्यक मामलात विभाग दिया है।

राज्य मंत्रियों में गोविन्द सिंह डोटासरा को शिक्षा प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा(स्वतंत्र प्रभार),पयर्टन, तथा ममता भूपेश को महिला एवं बाल विकास(स्वतंत्र प्रभार), विभाग दिये है। अर्जुन सिंह बामनिया को जनजाति क्षेत्रीय विकास (स्वतंत्र प्रभार), और भंवर सिंह भाटी को उच्च शिक्षा(स्वतंत्र प्रभार) विभाग दिये है।

सुखराम विश्नोई को वन विभाग(स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण विभाग(स्वतंत्र प्रभार), एवं अशोक चांदना को युवा मामले-खेल (स्वतंत्र प्रभार) सैनिक कल्याण विभाग दिये है। टीकाराम जूली को श्रम विभाग (स्वतंत्र प्रभार)विभाग दिये है।

भजनलाल जाटव को गृह रक्षा, नागरिक सुरक्षा (स्वतंत्र प्रभार) तथा राजेन्द्र सिंह यादव को आयोजना जनशक्ति(स्वतंत्र प्रभार), और डॉ सुभाष गर्ग को तकनीकी शिक्षा(स्वतंत्र प्रभार) संस्कृत शिक्षा(स्वतंत्र प्रभार), विभाग दिय गये है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like