अंतिम संस्कार करने जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 8 की मौत, 7 घायल

Please Share

चम्पावत: अंतिम संस्कार करने जा रहा पिकप वाहन रविवार को दोपहर करीब 12 बजे खाई में गिर गया, जिसमें 8 लोगों की मौत बताई जा रही है। 7 घायलों को अब तक अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। जबकि अन्य घायलों को निकालने का कार्य जारी है। पुलिस के अनुसार अभी भी 6 लोगों का रेस्कू जारी है।

जानकारी के मुताबिक, लोहाघाट थाना के क्षेत्र के अंतर्गत बाराकोट विकासखंड में मिरतोली से घाट की ओर जा रहा शव यात्रा का वाहन लिसा डिपो के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू शुरू किया।

बाराकोट के मिरतोली निवासी शेर सिंह भंडारी की पत्नी खीमा देवी (65 वर्ष) की शनिवार को मौत हो गई थी। जिनका अंतिम संस्कार करने गाँव के करीब 25 लोग मैक्स पिकअप वाहन से रामेश्वर घाट जा रहे थे। वाहन में सवार गणेश सिंह बिष्ट (40 वर्ष) पुत्र बद्री सिंह ने बताया कि वाहन के गिरते ही वह वाहन से कूद गया था। जिससे उसकी जान बच गई। उसने ही सभी को घटना की सूचना दी। पुलिस ने अब तक 12 घायलों को निकालकर लोहाघाट भिजवा दिया है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस राहत बचाव में लगी है। घटनास्थल पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, विधायक पूरन फर्त्याल ने लोगों का हाल चाल जाना। घायलों को एसटीएच हल्द्वानी भेजने को डीएम ने लोहाघाट में हेलीकॉप्टर मंगाया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like