पूर्व कांग्रेस सांसद भाजपा में शामिल

Please Share

लोकसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व सांसद अरविंद शर्मा शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उनको हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा में शामिल कराया। अर‍विंद शर्मा इससे पहले कांग्रेस और फिर बहुजन समाज पार्टी में थे। बसपा से उन्‍होंने कुछ समय पहले इस्‍तीफा दे दिया था। चर्चाएं हैं कि वह करनाल से चुनाव लड़ सकते हैं।

अर‍विंद शर्मा करनाल से कांग्रेस सांसद रहे और सोनीपत से निर्दलीय प्रत्‍याशी के रूप में चुनाव जीते थे। बाद में उन्‍होंने कांग्रेस से इस्‍तीफा दे दिया था और बहुजन समाज पार्टी में शामिल हाे गए थे। वह 2005 और 2009 में करनाल से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीते। इससे पहले वह 1996 में सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्‍याशी के रूप में चुनाव जीते।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like