टिहरी सीट से निर्दलीय गोपालमणि महाराज ने भरा नामांकन, भाजपा-कांग्रेस को टक्कर

Please Share

देहरादून: टिहरी लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर गोपालमणि महाराज ने भी नामांकन भर दिया है। बता दें कि, गोपालमणि महाराज एक गौ-कथा वाचक हैं। विश्व प्रसिद्ध संत गोपालमणि महाराज के टिहरी सीट से निर्दलीय मैदान में उतरने से भाजपा-कांग्रेस के लिए यहाँ उनसे पार पाना आसान नहीं होगा। उनका टिहरी संसदीय क्षेत्र समेत पूरे उत्तराखंड में खासा प्रभाव है। उनको चुनाव में लोगों का कितना साथ मिलता है, यह देखने वाली बात होगी।

राष्ट्रीय संत गोपालमणि महाराज गौ सेवा को लेकर लगातार अभियान चला रहे हैं। गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग भी लंबे समय से करते आए हैं। देहरादून से लेकर टिहरी, उत्तरकाशी में महाराज के भक्तों की बड़ी संख्या है। भाजपा-कांग्रेस में भी उनके भक्त कई बड़े नेता हैं। दोनों ही दलों में उनके समर्थकों की अच्छी-खासी संख्या है। इसके अलावा गौ सेवा और गौ संरक्षण को लेकर काम करने वाले भाजपा समर्थित संगठन भी उनके साथ लंबे समय से काम कर रहे हैं। उनकी आम लोगों तक सीधी पहुंच है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like