आज उत्‍तरकाशी में जनसभा को संबोधित करेंगे अमित शाह

Please Share

उत्तरकाशी: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज उत्तरकाशी में गरजेंगे। अमित शाह पहले मातली हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से वह रैली स्थल रामलीला मैदान के लिए रवाना होंगे। रैली में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह सहित कई बड़े भाजपा नेता शामिल होंगे।

रैली को देखते हुए पुलिस ने एक दिन के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। बुधवार को उत्तरकाशी नगर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। मातली की ओर से आने वाला ट्रैफिक मनेरा बाईपास होते हुए ट्रक यूनियन जोशियाड़ा में जबकि मनेरी की ओर से आने वाला ट्रैफिक तेखला बाईपास होते हुए इंद्रावती पुल के पास पार्क रहेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like