काशीपुर रैली: कांग्रेस देश के लिए खतरा, मोदी के हाथों में देश सुरक्षित: योगी

Please Share

काशीपुर:काशीपुर में रैली स्थल रामलीला मैदान में योगी आदित्यनाथ के पहुंचते ही योगी जिंदाबाद के नारे लगने लगे। योगी ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस की मंशा सामान्य नहीं है। देश को सैकड़ों सालों के बाद आजादी मिली। उस वक्त दुर्भाग्य वश विभाजन भी हुआ। जिसके जिम्मेदार मुस्लिम लीग और कांग्रेस थे। आज राहुल गांधी वायनाड से नामांकन कर रहे हैं और वहां भी कांग्रेस का मुस्लिम लीग से गठबंधन है। ये देश को कहां ले जाएगा ये चिंता का विषय है।

कांग्रेस देश के लिए खतरा बनती जा रही है। कांग्रेस देश को कहां ले जाना चाहती है। कांग्रेस आतंकवाद को बढ़ावा देना चाहती है। पूरे देश से एक ही आवाज निकलती है इस देश को मोदी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सरकारी दस्तावेजों को फाड़ा। मोदी जी के पांच साल के कार्यकाल में देश विकास के रास्ते पर चला। कांग्रेस को गरीबों की चिंता नहीं है। वह एक वर्ग को साधनों का लाभ पहुंचाने का काम करना चाहती है।

कांग्रेस कैसा माहौल पैदा करना चाहती है। उसका चुनावी घोषणापत्र इसका उदाहरण है। इसमें सेना को कमजोर करने की बात है। आतंकवाद, नक्सलवाद के बावजूद कांग्रेस को वोट बैंक की चिंता है। देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। कहा कि पहले हजारों सैनिक घायल होते थे। आतंकवादी बेकसूर लोगों को मारते थे। चीन सीमा पर घुसपैठ करता था। लेकिन मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद सेना ने पुलवामा हमले के 72 घंटे बाद पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर बदला लिया। भारत ने दिखाया कि ‘छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। पाकिस्तान भारत से डरा हुआ है। भारत कह रहा है कि हमारे निर्दोषों को मारोगे तो हम भी घुसकर मारेंगे।

कांग्रेस सेना के गौरव और वीरता पर सवाल खड़ा कर रहा है। मुझे तो शक हो रहा है कि कांग्रेस देश में किस तरह की सरकार चाह रही है। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। कहा कि मुझे लगता है कांग्रेस के घोषणा पत्र पर देश का कोई नागरिक भरोसा नहीं करेगा। देश में एक ही नारा है-मोदी-मोदी। भारत का हर नागरिक मोदी के साथ खड़ा है। कांग्रेस को गरीब, मजदूर, किसान की चिंता नहीं है। कभी परिवार, कभी जाति, कभी क्षेत्र के नाम पर लोगों को भड़काते हैं। कांग्रेस नेतृत्व की सरकार के समय देश में आंतकवाद की घटनाएं ज्यादा घटित हुई।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश को मोदी जी जैसे प्रधानमंत्री की जरूरत है। उन्हीं के हाथों में देश सुरक्षित है। इसलिए दोबारा मोदीजी को प्रधानमंत्री बनाने में आपको सहयोग देना होगा। इसके बाद उन्होंने भारत माता की जय के नारे लगाए और संबोधन समाप्त किया। योगी आदित्यनाथ के भाषण के दौरान लगातार मोदी-मोदी के नारे लगते रहे। इसके बाद वह रुड़की के लिए रवाना हो गए।

लाइव: काशीपुर, उत्तराखंड में जनसभा को संबोधित कर रहा हूँ…

Posted by MYogiAdityanath on Wednesday, 3 April 2019

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like