उत्तराखंड: भाजपा का गुणगान करना विधायक को पड़ा भारी, भड़के लोग

Please Share

रुड़की: भाजपा विधायकों के साथ एक के बाद एक विवाद जुड़ते ही जा रहे हैं। अभी खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के बीच जुबानी जंग की चर्चा थमी भी नहीं थी कि, देशराज कर्णवाल एक बार फिर चर्चाओं में आ गए।

इस बार भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल को बीजेपी की सरकार का गुणगान करना भारी पड़ गया। दरअसल विधायक देशराज कर्णवाल को बाबा भीम राव अंबेडकर की जयंति के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम में कई अन्य नेता भी पहुंचे थे। भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ममता राकेश भी कार्यक्रम में मौजूद थीं। कार्यक्रम के दौरान दलितों और वंचितों को उनके संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए बाबा साहब के विचारों पर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान बीजेपी के झबरेड़ा से विधायक देशराज कर्णवाल को बोलने के लिए आमंत्रित किया गया, कि विधायक भाजपा सरकार का गुणगान करने लगे। जिससे लोगों ने न सिर्फ हंगामा कर दिया बल्कि विधायक के सामने से माइक भी खींच लिया। बाद में किसी तरह विधायक जी जनता की शर्तों पर बोलने के लिए तैयार हुए तब बोलने दिया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like