देहरादून: कॉलेज से युवती को छोड़ने घर जा रहा था युवक, डंपर से टकराई कार, मौत

Please Share

देहरादून: थाना पटेलनगर के अंतर्गत बीती देर रात्रि गणेशपुर पैट्रोल पंप के पास एक डंपर व कार का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना प्राप्त होने पर नयागांव पुलिस मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। मौके पर कार संख्या यूके 07 डीए 0334 टाटा टिगोर बड़ोवाला से नयागांव की तरफ बड़ी तेजी से आ रही थी,  जिसमें एक युवक मोहित रावत व एक युवती श्वेता बुटोला बैठी हुई थी। मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि कार चालक द्वारा गाड़ी को काफी तेजी से चलाते हुए सामने से आ रहे डम्पर यूके 07 सीए 3332 पर टक्कर मार दी,  जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

मौके पर पुलिस द्वारा दोनों युवक-युवती को काफी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाल कर निजी वाहन और 108 की मदद से महंत इंद्रेश हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

कार सवार दोनों युवक-युवती ग्राफिक एरा मे आयोजित समारोह से आ रहे थे और उक्त युवक, युवती को छोड़ने उसके घर जा रहा था। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार है। पुलिस द्वारा डंपर और कार को कब्जे में लिया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया है। घटना में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

मृतकों में मोहित रावत पुत्र सुरेंद्र सिंह रावत निवासी साईं लोक कॉलोनी, कारबारी ग्रांट, कोतवाली पटेल नगर, देहरादून, उम्र लगभग 22 वर्ष और श्वेता बुटोला पुत्री तीर्थराज बुटोला निवासी ग्राम चौंडी, जिला चमोली, हाल निवासी रतनपुर, नयागांव, कोतवाली पटेल नगर, देहरादून, उम्र लगभग 19 वर्ष शामिल है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like