5 साल में PM मोदी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, नहीं लिए पत्रकारों के सवाल

Please Share

नई दिल्ली: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस मौके पर उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थी मौजूद रहे। हालांकि नरेंद्र मोदी ने पत्रकारों के सवालों को नहीं लिया। ये पहली बार है कि पीएम नरेंद्र मोदी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ मौजूद रहे।

5 साल में पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले उनका यही काम रहता था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकर उन्हें अच्छा लगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और हमें दुनिया को प्रभावित करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये चुनाव सकारात्मक और शानदार रहा है। पीएम ने कहा कि वह इस बार प्रचार नहीं कर रहे थे बल्कि लोगों का धन्यवाद कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में एक बार फिर से पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि लंबे समय बाद देश में कोई पार्टी लगातार दूसरी बार चुनाव जीतकर आ रही है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 17 मई को ही ईमानदार सरकार की शुरुआत हो गई थी। 2014 लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि 16 मई को नतीजे आए थे, 17 मई को मोदी के आते ही भ्रष्टाचारियों को इसकी कीमत चुकानी पड़ी। सट्टा मार्किट में तब कांग्रेस का रेट 18 रहा था और बीजेपी का 75 था। इन सभी को नुकसान हुआ। जुआरियों को पहला झटका लगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like