उत्तराखंड एग्जिट पोल 2019: सर्वे के नतीजों से भाजपा उत्साहित, कांग्रेस बोली- मतगणना का करें इंतजार

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा एग्जिट पोल के नतीजों से उत्साहित है। उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा की जीत का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट दावा कर रहे हैं। उनके इस दावे को अधिकांश सर्वेक्षणों ने बल दिया है।

भाजपा के मुताबिक, लोकसभा चुनाव को लेकर जो तमाम चैनलों के एक्जिट पोल सामने आ रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सरकार बनने जा रही है। दावा है कि उत्तराखंड में भाजपा पांचों सीटें जीत कर इतिहास रचेगी। प्रदेश में ऐसा पहली बार होगा कि कोई दल लोकसभा चुनाव में जीत दोहराएगा।
वहीं कांग्रेस के मुताबिक, एक्जिट पोल पर एकरूपता नहीं है। हम एक्जिट पोल को खारिज नहीं कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के पक्ष में और बेहतरीन तस्वीर की हमें पूरी आस है। एक्जिट पोल में दस बीस नहीं, बल्कि कई सीटों का अंतर दिख रहा है। इसलिए सबसे बेहतर स्थिति ये ही है कि मतगणना का इंतजार किया जाए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like