उत्तराखंड चुनाव नतीजे: सभी सीटों पर भाजपा का परचम

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड में लोकसभा की पांचों सीटों पर किस्मत आजमा रहे 52 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो गया है। चुनाव में कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी। इनमें केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूड़ी के पुत्र मनीष खंडूड़ी मुख्य रूप से शामिल रहे।

नैनीताल सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत को 339096 वोटों के अंतर से हराया। अजय भट्ट को 772195 और हरीश रावत को 433099 वोट मिले हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नीरज खैरवाल द्वारा अजय भट्ट को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया।

हरिद्वार सीट पर भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अंबरीष कुमार को 258729 वोटों के अंतर से हराया। निशंक को 665674 और अंबरीष कुमार को 406945 वोट मिले हैं।

पौड़ी-गढ़वाल सीट पर भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी को 302669 वोटों के अंतर से हराया। तीरथ को 506980 और मनीष खंडूरी को 204311 वोट मिले हैं।

टिहरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह को 300586 वोटों के अंतर से हराया। माला राज्य लक्ष्मी शाह को 565333 और प्रीतम सिंह को 264747 वोट मिले हैं।

अल्मोड़ा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को 232986 वोटों के अंतर से हराया। अजय टम्टा को 444651 और प्रदीप टम्टा को 211665 वोट मिले हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like