बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसे में बाइक सवार पुलिस कांस्टेबल की मौत

Please Share

उत्तराखंड: प्रदेश में एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां गुरुवार दोपहर को बद्रीनाथ हाईवे पर ट्रक और बाइक की जबदरस्त भिड़त हो गई। जिसमें बाइक सवार पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने ट्रक को सीज कर ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। परिजनों में सूचना मिलते ही कोहराम मच गया है।

बता दें कि गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे हाईवे पर भरपूर पुलिया पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार उत्तरकाशी के तांबाखानी निवासी 42 वर्षीय पुलिस सिपाही योगराज पुत्र मोहनलाल गंभीर घायल हो गया। सिपाही को 108 सेवा से तत्काल सीएचसी बागी लाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि थाना झबरेड़ा हरिद्वार में तैनात सिपाही योगराज समन तामील कराने जोशीमठ गया था। वहां से लौटते समय वह देवप्रयाग से आगे हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक घनश्याम सिंह रावत पुत्र बुद्धिसिंह रावत श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक सीज कर दिया गया हैं। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like