दर्दनाक हादसा: नहर में गिरी बरातियों की गाड़ी, 22 बचाए, 7 बच्चे लापता

Please Share

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के थाना नगराम के पटवा खेड़ा में बरातियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर इंदिरा नहर में गिर गई। हादसा गुरुवार तड़के करीब तीन बजे हुआ। पिकअप में 29 लोग सवार थे जिनमें से 22 को बचा लिया गया जबकि, 7 की तलाश अब भी जारी है। इसके लिए एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीम की मदद ली जा रही है।

वहीँ मौके पर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा व एसएसपी कलानिधि नैथानी मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक, पिकअप शादी समारोह से वापस लौट रही थी, इसमें करीब 29 लोग सवार थे। जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग बाराबंकी के रहने वाले हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमों की मदद ली जा रही है। गोताखोरों द्वारा बॉडी रेस्क्यू का बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही नहर का फ्लो कम करने के लिए डायवर्जन किया गया है जिससे कि जल्दी-से-जल्दी बॉडी को रेस्क्यू किया जा सके। घटनास्थल पर एंबुलेंस व अन्य सुविधाएं मौजूद हैं।

लापता बच्चों में सौरभ (6 वर्ष), सनी (5 वर्ष), मानसी उर्फ बिट्टी (6 वर्ष), जीतू उर्फ सच्चू (5 वर्ष), अमन, मानसी, साजन उर्फ गुंजन शामिल हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like