देहरादून में शादी का झांसा देकर पुलिसकर्मी ने युवती से किया दुष्कर्म, पुलिस ने झाड़ा पल्ला

Please Share

देहरादूनः प्रदेश की राजधानी देहरादून से सटे सहसपुर थाना क्षेत्र से खाकी को शर्मसार करता मामला सामने आया है। यहां एक गांव की युवती ने एक पुलिसकर्मी पर शादी का झांसा देकर दस साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने थाना पुलिस से मामले की शिकायत कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। आरोपित पुलिसकर्मी की तैनाती जिला उत्तरकाशी में बताई जा रही। हालांकि थानाध्यक्ष ने मामले को क्षेत्राधिकार से बाहर बताकर कार्रवाई से पल्ला झाड़ लिया।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवती ने सहसपुर थाना पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कुछ समय पहले उसकी दोस्ती पुलिस में तैनात जौनसारी मूल के एक व्यक्ति से हुई। जो वर्तमान में जिला उत्तरकाशी में तैनात है। उसने शादी का झांसा देकर दस साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया।  आरोप है कि कुछ दिन पहले हुई मुलाकात में आरोपित पुलिसकर्मी ने किसी और से कोर्ट मैरिज करने की बात कहकर पीड़िता से शादी करने से इंकार कर दिया। थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर मिलने की पुष्टि की है। साथ ही कहा के मामला उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर का है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि जिस खाकी पर महिला सुरक्षा का जिम्मा है, उसी ने महिला के साथ अपराध को अंजाम दिया है तो महिलाओं की सुरक्षा कौन करेगा। बता दें कि इससे पहले भी पुलिस की वर्दी को शर्मसार करते कई मामले सामने आ चुके  है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like