अरुण जेटली की हालत स्थिर, PM मोदी सहित कई बड़े नेता पहुंचे मिलने

Please Share

नई दिल्लीः बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व वित्‍त मंत्री अरुण जेटली की हालत अब स्थिर है। वह दिल्ली एम्स में भर्ती है। जहां उनका उपचार चल रहा है। बता दें कि उन्हे कल ( शुक्रवार) को सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हे एम्स लाया गया था। कल रात से एम्‍स के आईसीयू में लाइफ सपोर्ट सिस्‍टम पर रखा गया था। इस दौरान उनसे मिलने उप राष्‍ट्रपति  सहित कई बड़े नेता मिलने पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व वित्‍त मंत्री अरुण जेटली की हालत स्थिर है। उन्‍हें शुक्रवार को दिल्‍ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया था। अरुण जेटली का इलाज एंडोक्रिनोलोजिस्ट नेफ्रोलॉजिस्ट और कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। सूत्रों के अनुसार, जेटली को सांस लेने में तकलीफ है और उनके फेफड़ों में पानी भरा हुआ है। शनिवार सुबह अरुण जेटली की तबीयत जानने उप राष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू भी एम्‍स पहुंचे. वह सुबह 7:30 बजे एम्‍स पहुंचे और जेटली का इलाज कर रहे डॉक्‍टरों से उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली। करीब 20 मिनट तक अस्‍पताल में रुकने के बाद उप राष्‍ट्रपति वहां से चले गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्‍य नेताओं ने शुक्रवार रात को ही एम्‍स पहुंचकर अरुण जेटली का हालचाल जाना।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like