रक्षाबंधन के दिन दो बहनों की हत्या, सीसीटीवी में दिखा अज्ञात युवक

Please Share

चंडीगढ़: 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कड़ी पुलिस सुरक्षा के बावजूद चंडीगढ़ में दो बहनों की हत्या क ख़ौफनाक वारदात सामने आई है। युवती के पेट में चाकू से वार किया गया, जबकि दूसरी बहन की गर्दन काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। आरोपी की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। फुटेज में एक युवक घर में जाता और बाहर निकलता दिखाई दे रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से अबोहर की रहने वाली दोनों बहनों की पहचान राजवंत कौर व मनप्रीत कौर के रूप में हुई है। घटना सेक्टर 22 की है। सूटना मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी व फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है।बताया गया है कि पिछले चार साल से दोनों बहनें मकान नंबर 2598 में रहकर जीरकपुर में नौकरी करती थीं। आशंका है कि अल सुबह वारदात को अंजाम दिया गया। एसएसपी का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। राखी पर भाई के फोन करने पर वारदात का खुलासा हुआ।सीसीटीवी में दिख रहा युवक दोनों बहनों का जानकार है और अकसर आता-जाता था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like