चंद्रयान-2 मिशन: भावुक हुए इसरो अध्यक्ष सिवन और पीएम मोदी, गले लगाते ही आंखों में आए आंसू

Please Share

बेंगलुरु: ‘चंद्रयान-2′ के लैंडर ‘विक्रम’ का बीती रात चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह राष्ट्र को संबोधन करने के लिए इसरो सेटंर पहुंचे। यहां उन्होंने वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया।

वहीँ पीएम मोदी जब स्पेस सेंटर से बाहर निकल रहे थे तो इसरो अध्यक्ष के. सिवन को उन्होंने गले लगा लिया और इस दौरान काफी भावुक हो गए। पीएम मोदी ने इसरो अध्यक्ष को काफी समय तक गले लगाए रखा और उनका हौसला बढ़ाया।

पीएम मोदी ने कहा, ”आप वो लोग हैं जो मां भारती के लिए उसकी जय के लिए जीते हैं। आप वो लोग हैं जो मां भारती के जय के लिए जूझते हैं, आप वो लोग हैं जो मां भारती के लिए जज्बा रखते हैं, इसलिए मां भारती का सिर ऊंचा हो इसके लिए पूरा जीवन खपा देते हैं। अपने सपनों को समाहित कर देते हैं।”

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like