पंचायत चुनाव: बागेश्वर में सभी प्रत्याशी कर रहे जीत का दावा, मूलभूत सुविधाएं मुख्य मुद्दा

Please Share
बागेश्वर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीण अंचलों में इन दिनों चुनावी हलचले बढ़ गयी है। बागेश्वर जनपद में पंचायत चुनावों को लेकर हर कोई उमीदवार अपनी सुनिश्चित जीत के कयास लगा रहा है।
जनपद में 20 सिंतबर से अब तक जिला पंचायतों की 19 सीटों पर भाजपा, कांग्रेस पार्टी समर्थित प्रत्यासियो सहित दर्जनों निर्दलीय प्रत्याशीयो ने नामांकन किया है। जनपद के तीनों ब्लॉकों में ग्राम प्रधानों, बीडीसी मैंबर एवं जिला पंचायत सदस्यों के पद के लिए अब केवल कल तक का समय बचा हुआ है।
जिले में कुल तीन ब्लॉक हैं बागेश्वर, कपकोट, गरुड़ और 19  जिला पंचायत सदस्यों की सीटे हैं। वहीँ इस बार सबसे खास बात ये है पंचायती चुनावो  में महिला सशक्तिकरण के तहत जनपद  में ग्राम प्रधानों, बीडीसी मैंबर एवं जिला पंचायत सदस्यों के अधिकतर पद महिलाओं के लिए आरक्षित किये गए जिसमे महिलाएं बढ़ चढ़ कर हिस्स्सा ले रही हैं। सभी प्रत्याशी ग्रामीण इलाक़ो की समस्याओं जैसे बिजली, पेयजल, सड़क, संचार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पलायन आदि को चुनावों में मुद्दा बना रहे है।
वहीं कपकोट ब्लॉक के सूदूरवर्ती ज़िला पंचायत सदस्य सीट बदियाकोट से चुनाव लड़ रही बसंती देवी का कहना इससे पूर्व में अपने ग्राम की ग्राम प्रधान रह चुकी हूं। अब यहाँ जनता ज़िला पंचायत के लिए मुझे अपना आशिर्वाद दे रही है। हमारे क्षेत्र में संचार, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य बुनयादी सुविधाओं का अभाव है, इसे दूर करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।
दूसरी ओर बागेश्वर ब्लॉक के कांडा तहसील कांडा के रेखाड़ी बीडीसी पद के पहली बार युवा महिला चुनाव लड़ रही है। उनका मानना राज्य सरकार द्वारा पंचायतों में महिला सशक्तिकरण के तहत जो महिलाओं की पंचायतों अहम भूमिका नजर आ रही है। इसका स्वागत करते है।  मुलभूत समस्याओं का समाधान सवर्प्रथम दूर किया जाएगा।
वही भाजपा के कपकोट विधायक ने कहा भाजपा जिले की सभी ज़िला पंचायत 19 सीटों पर भाजपा अपना परचम लहरायेगी और इस बार भारी बहुमत भाजपा का ही रहेगा पंचायतों चुनावों में विजय रहेंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like