‘लाइक-क्लिक’ से 3800 करोड़ की ठगी , कम्पनी मालिक सहित दो गिरफ्तार

Please Share

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगरा पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने शनिवार को 3800 करोड़ रुपये की ठगी करने वाली कंपनी के मालिक वरुण सक्सेना और उसके मुख्य सहयोगी अमित सक्सेना को गिरफ्तार किया है। वरुण गाजियाबाद में रहता है। अमित सहयोगी है, वो नोएडा का है।

दोनों मूल रूप से बिजनौर के हैं। यह गिरोह लिंक पर क्लिक करके रोजाना हजारों रुपये कमाने का लालच देता था। बदले में निश्चित रकम खाते में जमा कराई जाती थी। कई लोग इनके जाल में फंस चुके हैं। गिरोह के अन्य सदस्य पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

वर्ष 2017 में सिकंदरा निवासी यशपाल ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया कि पेवे आईटी सॉल्युशन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अमन शर्मा और वरुण गुप्ता ने सोशल साइट्स पर लाइक और क्लिक कराने के नाम पर हजारों लोगों को ठगा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like