लिफ्ट देने के बहाने 4 युवकों ने किया महिला से गैंगरेप, फिर वाईरल की फोटो

Please Share

उत्तराखंड: बिहार की राजधानी पटना से सटे हाजीपुर में गैंगरेप की एक वारदात सामने आई है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि, लिफ्ट देने के बहाने चार लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया और फिर उसकी तस्वीर को वायरल कर दिया। पीड़िता के मुताबिक वो अपने घर से हाजीपुर जा रही थी इसी दौरान भगवानपुर इलाके में पास के गांव के एक शख्स ने उसे कार में लिफ्ट देने की बात की, और हाजीपुर पहुंचाने का वादा किया।

पीडिता के मुताबिक लिफ्ट देने वाला शख्स उसे हाजीपुर की जगह बीच रास्ते में ही एक मकान में ले गया जहां पहले से ही दो लोग मौजूद थे जबकि कार में भी दो लोग सवार थे। महिला ने आरोप लगाया कि घर ले जाकर आरोपी ने नशीला पेय पिलाकर उसका बलात्कार किया। और उसके तीन दोस्तों ने भी सामूहिक बलात्कार को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपियों ने महिला का वीडियो भी बना लिया और मोबाइल से तस्वीरें भी ले ली।

पीड़ता के मुताबिक गैंगरेप के आरोपियों ने रेप के बाद उसे किसी को कुछ भी बताने पर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। और बाद में एक तस्वीर वायरल भी कर दी। तस्वीर वायरल होने के बाद पीड़िता अपने पति के साथ थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। वहीं महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए गैंगरेप के मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like