राम मंदिर मुद्दे पर कोई भी टिप्पणी करना होगा अनुचित :-कल्याण सिंह

Please Share

अलीगढ़: भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह ने कहा है, कि अयोध्या में विवादित स्थल के मसले पर अदालत के निर्णय का इंतजार किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि अभी इस मुद्दे पर कोई भी टिप्‍पणी करना उचित नहीं होगा।

सिंह ने रविवार को दीपावली के मौके पर अपने आवास में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान एक सवाल पर कहा कि सभी को उच्चतम न्यायालय के आदेश का इंतजार करना चाहिए। उससे पहले इस संबंध में किसी भी तरह की टिप्पणी अनुचित होगी। उन्होंने कहा मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि सभी को उच्चतम न्यायालय के निर्णय का इंतजार करना चाहिए और किसी भी पक्ष की ओर से उससे पहले कोई भी बयान दिया जाना उचित नहीं है।

बता दें कि कल्याण सिंह राम मंदिर आंदोलन के नेतृत्वकर्ताओं में शुमार किए जाते रहे हैं। वह 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने के वक्त प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। माना जा रहा है कि मौजूदा प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के सेवानिवृत्त होने की तिथि 17 नवंबर से पहले अयोध्या मामले का निर्णय आ जाएगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like