महिला तहसीलदार को दिनदहाड़े ऑफिस में जिंदा जलाया, मौत

Please Share

हैदराबाद: हैदराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक महिला तहसीलदार को सोमवार दोपहर उसके कार्यालय में जिंदा जला दिया गया। जानकारी के मुताबिक, महिला तहसीलदार विजया जब अब्दुल्लापुरमेट कार्यालय में अकेले थीं, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। जिससे महिला अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई और उनको बचाने के प्रयास में कार्यालय का एक कर्मचारी झुलस गया।

वहीँ घटना के बाद से वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना किया। फिलहाल एक व्यक्ति पर संदेह है क्योंकि वह घायल अवस्था में अस्पताल में इलाज कराने गया था। दिन-दहाड़े इस घटना से तहसीलदार कार्यालय में आक्रोश है। हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like