बड़ा सवाल: महाराष्ट्र में कौन बनेगा प्रोटेम स्पीकर?

Please Share

महाराष्ट्र: सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई है। वहीँ महाराष्ट्र विधानसभा में वरिष्ठता के आधार पर 6 नाम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भेज दिए गए हैं। इनमें कांग्रेस के बालासाहेब थोराट पहले और बीजेपी के कालीदास कलमकार के नाम दूसरे स्थान पर है।

जानकारी के अनुसार इन दोनों नेताओं के अलावा कांग्रेस के केसी पडवी, बहुजन विकास अगाडी पार्टी के हितेंद्र ठाकुर, पूर्व स्पीकर और एनसीपी नेती दिलीप वालसे पाटील और बीजेपी के बब्बन पचपुटे के नाम राज्यपाल को भेजे गए है। हालांकि बालासाहेब थोराट को कांग्रेस ने विधायक दल का नेता चुन लिया है, इस लिहाज से उनके प्रोटेम स्पीकर बनने की संभावना कम ही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like