पुलिस चाह ले तो कुछ भी असंभव नहीं- अमित शाह

Please Share

लखनऊ: 47वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस-2019 का समापन अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पुलिस चाह ले तो कुछ भी असंभव नहीं है। हम मोडस ऑपरेंडी ब्यूरो बनाने पर विचार कर रहे हैं। नारकोटिक्स ब्यूरो के स्वरूप में हम बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि डायरेक्टर प्रॉसिक्यूशन की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक प्रॉसिक्यूशन इसकी चिंता नहीं करेगा अपराधियों को सजा नहीं मिलेगी। हर राज्य में डायरेक्टर प्रॉसिक्यूशन को मजबूत करना चाहिए। जेल मैनुअल का अपग्रेडेशन होना चाहिए। जेलें भी कानून व्यवस्था का हिस्सा है।

 गृह मंत्री अमित शाह ने 47 वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस के समापन समारोह में कहा कि ब्रिटिश राज में बने आइपीसी सीआरपीसी जैसे कानून अब अप्रासंगिक हो चुके हैं। आज की जरूरतों के मुताबिक इन कानूनों में आमूलचूल परिवर्तन किया जाएगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like