अजय भट्ट बोले- विपक्ष फैलाता है भ्रम, पीएम मोदी और सरकार को करना चाहता बदनाम

Please Share

काशीपुर: नैनीताल लोकसभा सीट के सांसद अजय भट्ट ने काशीपुर में प्रेसवार्ता कर कांग्रेस समेत अन्य सभी विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। जेएनयू प्रकरण को लेकर सांसद अजय भट्ट ने विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जो कल जेएनयू में हुआ है उससे कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष बेनकाब हो गया है। उन्होंने कहा कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल देश में अव्यवस्था फैला रहे हैं। साथ ही सीएए को लेकर भी देश में भ्रम फ़ैलाने का काम रहे हैं। उन्होने कहा कि, जिस भी परिस्थिति में विपक्ष को देश का साथ देना चाहिए ऐसी स्थिति में भी वह भ्रम फैलाने का काम करते हैं। कांग्रेस समेत अन्य विपक्ष दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को किसी भी तरह से बदनाम करना चाहते हैं।

इसके आलावा सांसद अजय भट्ट ने रुद्रपुर एम्स को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज में 300 बेड की व्यवस्था होगी। रुद्रपुर में जल्द ही एम्स का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके निर्माण के लिया केंद्र सरकार से 352 करोड रुपए की स्वीकृति मिल गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like