बागेश्वर जिला अस्पताल को मिली तीन एम्बुलेंस, मुख्य सचिव ने लिया विकास कार्यों का जायजा

Please Share
बागेश्वर: एक दिवसीय दौरे पर बागेश्वर पहुंचे मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह का जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सीडीओ, विधायक बागेश्वर, जिला पंचायत अध्यक्ष समेत अन्य लोगों ने स्वागत किया। बागेश्वर जिला अस्पताल में मुख्य सचिव ने तीन सरकारी एम्बुलेंस गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इससे पूर्व उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। साथ ही जिलाधिकारी संग जिला मुख्यालय में निर्माणाधीन विकास कार्यो का जायजा भी लिया। उन्होंने बिलोना वार्ड में नव निर्मित उत्तराखण्ड परिवहन विभाग का बस डिपो एवं ज्वालदेवी वार्ड में नवनिर्मित ऊर्जा निगम का कुमाऊं का पहला जीआईस सिस्टम पर आधारित पावर ग्रिड प्लांट का निरिक्षण किया। दोनों विकास कार्यो में कार्य की गुणवत्ता पर संतुष्ट नजर आए।
उन्होंने डिग्री कॉलेज रोड पर खेल विभाग के टाइकोंडे हॉल में नवनिर्मित जिम का शुभारम्भ किया। दोपहर बाद ऐतिहासिक नुमाईश मैदान में उत्तरायणी मेले में प्रतिभाग किया। वहां लगी विकास प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा, काफी लम्बे समय बाद उत्तरायणी पर्व पर बागेश्वर आने का मौका मिला।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like