तीन किलो अवैध गांजा के साथ 2 महिला गिरफ्तार, नशे का व्यापार करती थी!

Please Share

देहरादून: देहरादून में नशे को जड़ से समाप्त करने के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन के बाद पुलिस की टीम ने पटेल नगर में चैकिंग अभियान चलाया। ये चेकिंग लालपुर से नई बस्ती पटेल नगर के पास तक चलाई गई। जहाँ पुलिस की टीम ने सफलतापूर्वक 2 महिलाएं, अभियुक्त लक्ष्मी देवी व शीला देवी को 3 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना पटेलनगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

  * बरामद माल-

  • 1-  1 किलो 700 ग्राम अभियुक्त शीला देवी से बरामद
  • 2-  1 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा व एक तराजू अभियुक्त लक्ष्मी से बरामद

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like