कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के फैन्स को दी गाली, देखें वीडियो

Please Share

नई दिल्ली: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली मैदान पर अपनी भावनाओं का खुलकर इजहार करते हुए नजर आते हैं। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट मैच के दूसरे दिन कुछ ऐसा ही नजर आया है। अब एक विकेट मिलने के बाद कप्तान विराट कोहली न्यूजीलैंड के फैन्स को गाली देते हुए भी नजर आयें।

मैदान पर अपनी भावनाओं को खुलकर दिखाने वाले भारतीय टीम के कप्तान  विराट अक्सर सवालो के घेरे में आ जाते हैं। अब उन्होंने क्राइस्टचर्च टेस्ट मैच के दूसरे दिन मैदान पर ऐसा कुछ कर दिया। जिसके बाद उनपर सवाल उतना लाजिमी है। दूसरे टेस्ट मैच के दौरान जब न्यूजीलैंड की टीम का विकेट गिरा तो उन्होंने फैन्स की तरफ देखते हुए ‘शट द f**k अप’ बोला।

जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है।  हालाँकि कुछ फैन्स ने उनके इस व्यवहार पर भी सवाल उठाया है। पहला टेस्ट मैच भारतीय टीम बुरी तरह से हार चुकी है। जिसके कारण दूसरे मैच में भारतीय खिलाड़ी बहुत ज्यादा दबाव में नजर आ रहे हैं। जिसका असर साफतौर पर मैदान पर नजर भी आ रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply