Video: आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे पकड़ा गया, उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन के दौरान पुलिस ने धरा

Please Share

उज्जैन: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पिछले हफ्ते आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने के आरोपी कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन में गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास दुबे इस कांड का मुख्य आरोपी है जिस पर पांच लाख रुपए का इनाम घोषित था। विकास दुबे उज्जैन के महाकाल में दर्शन के लिए गया था। बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने महाकालेश्वर मंदिर की पर्ची कटाई और इसके बाद खुद सरेंडर किया या पुलिस ने पकड़ा, जिसकी पुष्टि होना बाकी है। फिलहाल, स्थानीय पुलिस ने उसे कस्टडी में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया है और उसे महाकाल थाने में लेकर आई है। इस के बाद एसटीएफ की टीम उज्जैन रवाना हो गई है।

मंदिर के बाहर चिल्लाया- मैं विकास दुबे हूं, कानपुर वाला

बताया जा रहा है कि विकास दुबे महाकाल मंदिर के सामने खड़ा था। जैसे ही वहां स्थानीय मीडिया पहुंची तो उसने चिल्लाया कि मैं विकास दुबे हूं, कानपुर वाला।  तुरंत उसके बाद उसको सीधे महाकाल थाने लाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

वहीं गुरुवार की सुबह पुलिस ने कानपुर व इटावा में दो एनकाउंटर किए हैं जिसमे विकास दुबे के दो साथियों को ढेर कर दिया गया है। कानपुर पुलिस ने बताया है कि इस एनकाउंटर में दूबे के सहयोगी प्रभात मिश्रा की मौत हुई है। उसे अभी बुधवार को ही फरीदाबाद में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर ला रही थी, जिस दौरान उसने पुलिस पर हमला करके भागने की कोशिश की, जिस दौरान मुठभेड़ में उसको पैर में गोली लगी थी।

पुलिस ने बताया कि प्रभात मिश्रा को कानपुर लाने के दौरान पुलिस की गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया था, जिसे वो ठीक करने में लगे हुए थे। इसी दौरान आरोपी ने एक पुलिस वाले से रिवॉल्वर छीन ली और पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply