एनकाउंटर में मारा गया यूपी का मोस्‍ट वांटेड विकास दुबे, UP एसटीएफ ने कानपुर में किया ढेर

Please Share

लखनऊ: कानपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे एन्काउंटर में मारा गया है। विकास दुबे को कानपुर के हैलट अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मध्‍य प्रदेश के उज्‍जैन में गिरफ्तार होने के बाद विकास दुबे को यूपी एसटीएफ कानपुर लेकर आ रही थी लकिन वाहन कानपुर के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसी वाहन में विकास दुबे भी सवार था। बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब 6:30 बजे यह मुठभेड़ शुरू हुई। इसके बाद इसे अस्पताल ले जाया गया, जहां 7:55 पर डॉक्टरों ने विकास दुबे को मृत घोषित कर दिया।

गौरतलब है कि विकास दुबे को कानपुर ला रही एसटीएफ के काफिले की गाड़ी आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ। बताया जा रहा है कि जब गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई, उस समय विकास दुबे हथियार छीनकर भाग निकला। घटनास्थल से सात से आठ किलोमीटर की दूरी पर विकास दुबे और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुआ। इस मुठभेड़ में विकास दुबे गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तुरंत लाला लाजपत राय हॉस्पिटल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

बता दें कि कल ट्रांजिट रिमांड के बाद विकास दुबे को मध्य प्रदेश पुलिस ने यूपी एसटीएफ को सौंप दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरप्रदेश एसटीएफ 2 गाडियों में उज्जैन आई थी। बताया जा रहा है कि यूपी एसटीएफ के साथ उज्जैन पुलिस भी यूपी बॉर्डर तक आई थी।

 

Police stated this before gangster Vikas Dubey was declared dead by the hospital authorities. https://t.co/0F7eLznsEL

— ANI UP (@ANINewsUP) July 10, 2020

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply