उत्तराखंड: आज 279 और कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ जिसमें 164 संक्रमित मरीज़ों के संपर्क में आए हुए, 2 की मौत

Please Share

देहरादून: आज उत्तराखंड स्वास्थ विभाग द्वारा जारी, शाम 07:30 बजे की रिपोर्ट में 279 अतिरिक्त संक्रमित मरीज़ों की पुष्टि हुई है, जिसमें अल्मोड़ा ज़िले में 18 (11 का डेटा नहीं दिया गया है व 7 संक्रमित मरीज़ों के संपर्क में आए हुए), चम्पावत ज़िले से 1 (पिलिभित से), देहरादून ज़िले से 50 (20 का डेटा नहीं दिया गया है व 30 संक्रमित मरीज़ों के संपर्क में आए हुए), हरिद्वार ज़िले से 74 (42 का डेटा नहीं दिया गया है व 32 संक्रमित मरीज़ों के संपर्क में आए हुए), नैनीताल ज़िले से 20 (डेटा नहीं दिया गया है), पौड़ी ज़िले से 3 (2 बिहार से व 1 जालंधर से), पिथौरागढ़ ज़िले से 26 (13 इंडोर मरीज़ जो प्राइवेट हॉस्पिटल से आए है, 4 का डेटा नही दिया गया है व 9 संक्रमित मरीज़ों के संपर्क में आए हुए), टिहरी ज़िले से 1 (डेटा नही दिया गया है), उधमसिंह ज़िले से 81 (80 संक्रमित मरीज़ों के संपर्क में आए हुए व 1 का डेटा नहीं दिया गया है) व उत्तरकाशी ज़िले से 5 (1 वेस्ट बंगाल से व 4 संक्रमित मरीज़ों के संपर्क में आए हुए) संक्रमित मरीज़ पाए गए है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कैबिनेट बैठक हुई समाप्त, लिए गए यह महत्वपूर्ण फैसले

कुल मिलाकर प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 6866 हुई है। वहीँ अब तक राज्य में कुल मिलाकर 72 मौत हुई है। आज एक 50 साल के पुरुष कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की मौत एम्स ऋषिकेश में हुई है जिनकी मौत वेंट्रिकुलर फिब्रिलेशन, टाइप I और II रेस्पिरेटरी फेलियर से हुई है। वहीँ दूसरी मौत एक 23 साल की महिला मरीज़ की सुशीला तिवरी गवर्नमेंट हॉस्पिटल हल्द्वानी में हुई है जिनकी मौत शॉक, एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस / कार्डिक अरेस्ट के कारण हुई है। 

यह भी पढ़ें: देहरादून-नई टिहरी-श्रीनगर-गौचर हैली सेवा शुरू, आरसीएस उड़ान योजना के अन्तर्गत शुरू हुई हैली सेवा

स्वस्थ हुए मरीज़ों की संख्या अब 3811 हुई है। जिसमे आज 91 मरीज़ों (अल्मोड़ा ज़िले से 0, बागेश्वर ज़िले से 0, चमोली ज़िले से 0, चम्पावत ज़िले से 0, देहरादून ज़िले से 42, हरिद्वार ज़िले से 0, नैनीताल ज़िले से 39, पौड़ी ज़िले से 0, उत्तरकाशी ज़िले से 6, उधमसिंह नगर ज़िले से 4, रुद्रप्रयाग ज़िले से 0, पिथौरागढ़ ज़िले से 0 व टिहरी ज़िले से 0) मरीज़ों को छुट्टी दी गयी है। अब 38 ऐसे संक्रमित मरीज़ है जो राज्य से बहार शिफ्ट किया गए है।

अब 2945 सक्रिय मामले बचे है जिसमे देहरादून ज़िले से 426, पौड़ी गढ़वाल ज़िले से 26, टिहरी गढ़वाल ज़िले से 52, उदमसिंह नगर जिले से 778, चमोली जिले से 3, नैनीताल जिले से 427, उत्तरकाशी ज़िले से 65, पिथौरागढ़ जिले से 64, बागेश्वर जिले से 4, हरिद्वार ज़िले से 981, रुद्रप्रयाग जिले से 3, चम्पावत ज़िले से 32 और अल्मोड़ा ज़िले से 84 मरीज़ है। वहीं आज COVID-19 नकारात्मक पाए गए नमूनों की संख्या 4330 तथा भेजे गए नमूनों की संख्या 3780  है।

कृपया हमारे फेसबुक पेज को लाइक व शेयर करें: https://www.facebook.com/hellouttarakhandnews

कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को लाइक व सब्सक्राइब करें http://www.youtube.com/c/HelloUttarakhandNews

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply