उत्तराखंड: राज्य में कोरोना संक्रमण के बढते प्रकोप को देखते हुए सचिवालय संघ ने की 15 दिन पूर्ण लाकडाउन की मांग

Please Share
देहरादून: उत्तराखंड सचिवालय संघ ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से राज्य में 15 दिन पूर्ण लाकडाउन की मांग की है। सचिवालय संघ ने  कहा है कि कोरोना का प्रकोप निरंतर बढ़ने और राज्य सरकार के स्तर से हर संभव प्रयास एवं निर्देश जारी होने के उपरांत भी कोरोना पीड़ितों की संख्या घटने का नाम नहीं ले रही है तथा दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमितो की संख्या बढ़ रही है। प्रदेश का कार्मिक वर्ग हो अथवा आम जनमानस, हर घर में कोई ना कोई कोरोना से पीड़ित होता जा रहा है तथा आंकड़े प्रत्यक्ष प्रमाण हैं कि कोरोना से मृतकों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। यद्यपि सरकार के स्तर से कार्मिक वर्ग एवं आम जनमानस की भीड़ को कम करने के लिए कार्यालयों में 50% की उपस्थिति एवं जनपदों में पहले 2:00 बजे तक तथा अब 12:00 बजे तक ही बाजार इत्यादि खुले रखने एवं इसके उपरांत लॉकडाउन लगाए जाने का प्रयास किया गया है, किंतु उक्त के उपरांत भी कोरोना संक्रमण में कोई खास कमी नहीं आ पाई है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कोविड-19 का कहर जारी: आज 85 मरीज़ों की मौत, 7028 नए कोविड-19 मरीज, स्वास्थ हुए मरीज़ों की आज की संख्या 5696, देहरादून में 2789 कोरोना पॉजिटिव

 संघ ने कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों में प्रदेश में कोरोना पीड़ितो की संख्या निरंतर बढ़ने से सरकार के लिए यह समय यद्यपि चुनौतियों से भरा है, तथापि सरकार को प्रदेश के सभी नागरिकों, कार्मिकों एवं उनके परिवार आदि की गहरी चिंता है, उसी चिंता को कम करने तथा प्रदेश में कोरोना संक्रमण के प्रकोप को रोकने के लिए कार्मिक सेवा संघ के प्रतिनिधि होने के नाते तथा उससे भी पहले प्रदेश के आम नागरिक होने के नाते इस विषम परिस्थिति में सभी कार्मिको व उनके परिवार के सदस्यों एवं प्रदेश के आम जनमानस के जीवन की रक्षा हेतु कोरोना महामारी के प्रकोप को कारगर रूप से नियंत्रित किए जाने तथा इस महामारी की चेन को तोड़ने के लिए प्रदेश में 15 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन किए जाने का प्रबल अनुरोध मुख्यमंत्री से किया गया है।

यह भी पढ़ें: देहरादून: ऑक्सीजन को लेकर अस्पतालों को कड़ी चेतावनी, ज़िलाधिकारी के किए आदेश जारी

मुख्यमंत्री से सचिवालय संघ द्वारा प्रदेश के नागरिकों के जीवन रक्षा के मूल्यों के संदर्भ में की गई मांग व अनुरोध को स्वीकार करने तथा महामारी की चेन को तोड़ने के लिए प्रदेश में गत वर्ष की भांति 15 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन घोषित किए जाने का प्रबल अनुरोध किया गया है ताकि आम जनमानस के साथ साथ प्रदेश के सभी अधिकारियो, कार्मिकों, शिक्षको और उनके आश्रित सदस्यो के स्वास्थ्य एवं जीवन की रक्षा किया जाना सम्भव हो सके।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने किया त्रिस्तरीय पंचायतों को 90 करोड़ 24 लाख की पहली श्त का डिजिटल हस्तांतरण, अनुदान का 20 फ़ीसदी कोविड संक्रमण से बचाव हेतु प्रचार-प्रसार में खर्च कर सकेंगी पंचायतें

उत्तराखंड: राज्य में कोरोना संक्रमण के बढते प्रकोप को देखते हुए सचिवालय संघ ने की 15 दिन पूर्ण लाकडाउन की मांग 2 Hindi News Bharat »
उत्तराखंड: राज्य में कोरोना संक्रमण के बढते प्रकोप को देखते हुए सचिवालय संघ ने की 15 दिन पूर्ण लाकडाउन की मांग 3 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like